देहरादून ( उत्तराखण्ड) प्राथमिक विद्यालय- ( Chukhu Wala) के प्रतिभावान बच्चों को एडवोकेट एवं राज्य आंदोलन कारी विपुल नोटियाल ने स्कूल बैग व स्टेशनरी देकर उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के देश निर्माता हैं।
इस अवसर पर पार्षद अर्जुन सोनकर भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योत्सना नैथानी ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी स्कूल को इसी प्रकार से सहयोग मिलता रहेगा।

प्रधानाचार्या ने डॉo सुशील विरमानी के साथ ही उपस्थित सभी अध्यापक-अध्यापिकाओ और
सभी बच्चों का आभार व्यक्त किया।




