
*प्रदेश अध्यक्षा के नेतृत्व में गांधी पार्क, अस्लेहोल चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन*
*देहरादून।* आज आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने देहरादून के गांधी पार्क, अस्लेहोल चौक पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने *NEET पेपर लीक मामले* और *दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज* के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर *प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया* ने कहा कि “बीजेपी सरकार पेपर लीक जैसे भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह नाकाम है। वहीं दूसरी ओर देश का भविष्य छात्र जब अपनी मांगों को लेकर शांति से आवाज़ उठा रहे हैं, तो केंद्र के इशारे पर उन बच्चों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि ये छात्र देश का भविष्य हैं और केंद्र की तानाशाही सरकार देश के भविष्य की लाठियों से कमर तोड़ने का काम कर रही है, यदि देश का शिक्षा मंत्री अपना विभाग भी ठीक से नहीं चला पा रहा है, और उसके कार्यकाल में NEEE जैसी महत्वपूर्ण परिक्षा का पेपर लीक हो जाता है जिस कारण देश में परीक्षा देने वाले लगभग 20 बच्चे आत्महत्या तक कर लेते हैं, इसके बावजूद भी शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी का मोह ना छोड़ते हुवे अपने पद पर बना रहता है । ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”
*युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर* ने कहा कि जब तक NEET पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं होती और छात्रों पर लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।
आम आदमी के *प्रदेश महासचिव श्याम बाबू पाण्डेय* ने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है कि वह तुरंत छात्रों से माफी मांगे और शिक्षा में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खास्त करे।
प्रदर्शन करने वालों में *उपाध्यक्ष सुधा पटवाल, जितेन पंथ, विपिन खन्ना,सुधीर पंथ, नसीर खान, राजीव तोमर, सोनू राठी,शैलेश, तिवारी कमल राणा, दीप्ति रावत, अशोक सेमवाल, सीमा कश्यप, वीके बजाज, अकेश भट्ट के साथ बहुसंख्या में कार्यकर्ता शामिल थे*।




