
देहरादून ( उत्तराखंड)
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने ( आज)सोमवार को सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में एलपीजी गैस उपलब्धता की ताजा जानकारी ली। उन्होंने घरेलू एवं व्यवसायिक LPG सिलेंडरों की आपूर्ति समय पर किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे यात्रा सीजन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने PNG गैस कनेक्शन बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया।
मुख्य सचिव ने घरेलू उपभोक्ताओं सहित अस्पतालों, शैक्षणिक एवं अन्य संस्थानों को भी निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी स्टेट कॉर्डिनेटर से लगातार संपर्क में रहकर आपूर्ति बढ़ाए जाने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने ग्रामीण क्षेत्रों से नए अपग्रेड शहरी क्षेत्रों को तेल कंपनियों के सिस्टम में भी अपग्रेड किए जाने हेतु कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को पीएनजी आधारित गैस कनेक्शन बढ़ाए जाने की सख्त जरूरत बताई।






