
चमोली। Badrinath Temple में चल रहे मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात, पैदल मार्ग, पथ प्रकाश, सीवर व्यवस्था और नदी तटों के सुरक्षात्मक कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस योजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। इनमें वन-वे लूप रोड, बीआरओ बाईपास रोड, सिविक एमेनिटी सेंटर, शेष नेत्र और बदरीश झील का सौंदर्यीकरण तथा अराइवल प्लाजा जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा अस्पताल विस्तार का कार्य भी अंतिम चरण में है। रिवर फ्रंट, पुल निर्माण और दूरदर्शन स्थल से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी तेजी से काम जारी है। कुछ कार्य अंतिम चरण में हैं, जबकि कुछ को शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आने वाले यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।




