
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के जिलों में आपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। पिछले कुछ वक़्त से सूबे में हत्या जैसी संगीन वारदातों में भारी इजाफा देखा गया है। यहाँ हत्याएं अलग-अलग वजहों से की गई है। ताजा मामला अमरोहा जिले का है जहां कर्ज से लदे एक शख्स ने सूदखोर यानी कर्ज देने वाली की निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपी और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी ने जब पुलिस के सामने हत्या की वजहों का खुलासा किया तो वह भी दंग रहे गए।
जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने 70 साल के हनीफ के कत्ल का पर्दाफ़ाश करते हुए बताया हैं कि, उसकी हत्या किसी और ने नही बल्कि उसके कर्जदार शमशेर और बीवी शाजमा ने मिलकर की थी। मुख्य आरोपी शमशेर ने बताया है कि उसने हनीफ से 25 हजार रुपये कर्ज लिया था जिस वह अदा नहीं कर पा रहा था।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
कर्जदार शमशेर सूदखोर हनीफ से राहत चाहता था। इसी बीच हनीफ ने कर्ज माफ़ी के लिए शमशेर के सामने एक शर्मनाक प्रस्ताव रखा। बकौल आरोपी हनीफ ने उसे उसकी बीवी को उसके पास एक महीने छोड़ने पर पूरा कर्ज माफ़ करने की बात कही थी। शमशेर हनीफ के इस मांग से आगबबूला हो गया और फिर उसने अपनी बीवी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।








