
श्रावस्ती। यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के मामा व भाई ने पति पर प्रताड़ित करने एवं हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस आगे की कार्रवाई की कर रही है।
मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के जमुनी कला गांव का है। गांव बाबूराम यादव की शादी थाना क्षेत्र के ही ऊधोपुरवा गांव निवासी बसंती यादव (26) के साथ हुई थी। दोनों को डेढ़ साल की एक बच्ची भी है। बंसती के भाई रामचरन यादव ने बताया कि तीन दिन पहले एक बरीक्षा कार्यक्रम था। इसमें बसंती अपने मायके आई थी।
बताया कि वहां से बृहस्पतिवार को वापस ससुराल लौट गई। शुक्रवार दोपहर बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर अपने मामा चिल्हरिया निवासी मालिकराम यादव के साथ पहुंचे रामचरन ने देखा कि बसंती का शव चारपाई पर पड़ा है। इसके गले में फंदे का निशान है। जबकि बाबूराम घर छोड़कर फरार है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामचरन ने बताया कि बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर बाबूराम ने बसंती को मारा पीटा था। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। मुझे बताया कि बसंती बीमार थी। इलाज कराने ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।