दुनिया अभी पूरी तरह से कोरोना महामारी से उबर नहीं पाई है। इस बीच चीन में एक और नया HMPV वायरस आ गया है, जो धीरे-धीरे कई देशों में अपना पैर पसार रहा है। भारत में भी HMPV वायरस के केस मिले हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बड़ा बयान दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को एचएमपीवी वायरस को लेकर कहा कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहचान सबसे पहले 2001 में हुई थी और यह कई सालों से पूरी दुनिया में फैल रहा है। यह वायरस सांस और हवा के जरिए फैलता है। यह हर उम्र के लोगों को संक्रमित कर सकता है। सर्दियों और शुरुआती वसंत के महीनों में यह वायरस ज्यादा फैलता है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
उन्होंने आगे कहा कि चीन में एचएमपीवी वायरस के मामलों की हालिया रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र चीन के साथ-साथ पड़ोसी देशों में स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वायरस पर संज्ञान लिया है और जल्द ही देश के साथ अपनी रिपोर्ट शेयर करेगा।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
जेपी नड्डा ने कहा कि आईसीएमआर और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के पास उपलब्ध सांस संबंधित वायरस के लिए देश के डेटा की भी समीक्षा की गई है और भारत में किसी भी सामान्य श्वसन वायरल में कोई उछाल नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की समीक्षा के लिए 4 जनवरी को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समूह की बैठक हुई थी।








