
देहरादून ( उत्तराखण्ड) त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। सरकार ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिठाई की दुकानों और बेकरी प्रतिष्ठानों के निरीक्षण का अभियान तेज कर दिया है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर विभागीय टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जांच कर मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अंकित होने की व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान कुल 27 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शस्त्रधारl रोड, आई टी पार्क, हरिद्वार रोड, नेहरू कॉलोनी और सहारनपुर रोड स्थित मिठाई की दुकानों की जांच की। कई प्रतिष्ठानों में खुली मिठाइयों की ट्रे पर निर्धारित तिथियां अंकित मिलीं, जबकि कुछ दुकानों में इनका तिथियाँ अंकित नहीं की गई थी। इन दुकानदारों को नियमों का पालन करने के सख्ती से निर्देश दिए।





