देहरादून : ( उत्तराखण्ड) सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम हॉल में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने विभिन्न वार्डों से मनोनीत 20 पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाई एवं शुभकामनाएं दी।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि पहले नगर निगम में करीब 100 पार्षद थे, लेकिन अब इन मनोनीत पार्षदों के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 120 हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहते हैं। ऐसे में उनके नगर निगम से जुड़ने से न केवल निगम की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि शहर के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में भी आसानी होगी। मेयर ने उम्मीद जताई कि सभी पार्षद आपसी समन्वय के साथ देहरादून के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
आज मेरे अभिषेक वोरा रिंकू पार्षद नामित होने के शपथ समारोह में शामिल हुए सभी लोगों का प्यार व आशीर्वाद के इन अस्मरणीय पलों को मै जीवन भर नहीं भूलूंगा आप सभी का आभार व धन्यवाद

मैं विशेष रूप से अपने भाजपा प्रदेश संगठन के अध्यक्ष से लेकर सभी पदाधिकारी व अपने माननीय मंत्री व विधायक श्री खजान दास जी, माननीय मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी व महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी करनपुर मंडल अध्यक्ष श्री राहुल लारा जी का आभार व्यक्त करता हूं धन्यवाद!






