
देहरादून; अपने वायदे के अनुसार जनपद स्तरीय वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु, जिलाधिकारी द्वारा गठित कराई गई जिला स्तरीय समिति के गठन पर खुशियां व्यक्त करने हेतु आज वरिष्ठ नागरिक जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे थे। इन्होंने आशा व्यक्त की कि पीड़ित, असहाय, जरूरतमंद बुजुर्गों की परेशानियों के निराकरण में यह समिति अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करेगी। संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बी एम थापा के नेतृत्व में आज गुलाब के फूलों के साथ अपनी खुशियों का इजहार करने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन बुजुर्गों की सहायता के लिए प्राथमिकता के आधार पर सहायता हेतु तत्पर है। उन्होंने यहां अपनी जिंदगी के नवें दशक की सीमा पार कर रहे कर्नल थापा तथा प्रकाश नागिया को शाल उड़ाकर सम्मानित भी किया।संगठन ने आग्रह किया कि नवगठित समिति में संगठन का प्रतिनिधित्व दिया जाना भी उनके प्रति सम्मान का प्रतीक होगा।

इस अवसर पर गिरीशचंद्र भट्ट, सुलोचना भट्ट, उमेश सक्सेना, राधा तिवारी, जगदीश बावला, डा.टी एन जोहर, एसपी चौहान, दिनेश भंडारी, ठाकुर शेर सिंह, दिनेश सक्सेना, उमेश्वर सिंह रावत, प्रदीप कुकरेती, अवधेश शर्मा, मुकेश नारायण शर्मा, कुसुम धस्माना , संजय गर्ग, मेजर एम एस रावत, मोहन सिंह खत्री, जगदीश भंडारी,अवधेश पंत आदि शामिल थे।




