
देहरादून ( उत्तराखण्ड) माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2011 के प्राविधानों के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति के गठन की मांग को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला। संगठन की पहल पर शासन स्तर से राज्य के सभी जिलों में इन समितियों के गठन हेतु पूर्व में आदेश जारी किए गए थे। उद्यम सिंह नगर में तो समिति का गठन किया भी जा चुका है।
संगठन ने आशा व्यक्त की है कि यदि एक अक्टूबर तक जिलास्तरीय समिति का गठन कर लिया जाए तो यह हमारे लिए एक विशेष पुरस्कार होगा। पहाड़ी जिलों में पलायन की मार झेल रहे बुजुर्ग दंपत्तियों को अपनी दिक्कतों को समिति के सामने लाकर इनका समाधान कराने मे बहुत मदद मिल सकेगी।
संयुक्त नागरिक संगठन के शिष्टमंडल में गिरीश चंद्र भट्ट, उमेश्वर सिंह रावत, उमेश सक्सेना, प्रदीप कुकरेती, सुशील त्यागी शामिल थे।



