
देहरादून: जिला जूडो एसोसिएशन द्वारा युवा कल्याण विभाग के युवा केंद्र,
युवा कल्याण जूडो ट्रेनिंग सेंटर, आमवाला में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया। इस परीक्षा में प्रशिक्षण केंद्र तथा अन्य स्कूल व क्लब के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
युवा कल्याण जूडो प्रशिक्षण केंद्र के कुल 49 खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट ग्रेड के लिए परीक्षा में प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों ने निर्धारित तकनीकी एवं व्यावहारिक मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा सभी 49 प्रतिभागी पूर्ण रूप से सफल घोषित किए गए।

जूडो एसोसिएशन के सेक्रेटरी श्री सतीश शर्मा द्वारा खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और जूडो के प्रति समर्पण की सराहना की गई तथा परीक्षा का उद्देश्य खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल का मूल्यांकन करने के साथ-साथ उन्हें जूडो के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।






