
देहरादून (उत्तराखंड ) मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन तक पूरे प्रदेश में कहीं पर भारी या फिर अधिकाधिक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दो सितंबर तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 48 घंटों में और स्पष्ट होकर आगे बढ़ेगा।
मानसून ट्रफ अमृतसर से लेकर इस सिस्टम तक फैली है। इसके साथ ही उत्तर पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिए है। इन तीन सिस्टमों के संयुक्त असर से उत्तराखंड में जमकर बारिश होने की संभावना है।
बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी बारिश के साथ तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने की संभावना है। टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। इसके अतिरिक्त एक और दो सितंबर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,नैनीताल तथा उद्यमसिंह नगर में तीव्र बरसात होने का अलर्ट जारी किया गया है।
31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने की संभावना है। टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा एक और दो सितंबर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भारी बारिश का अनुमान है। विभाग ने चेताया है कि भारी से बहुत भारी बारिश से भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने की संभावना व्यक्त की गई है। सड़कें और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। निचले इलाकों में जलभराव और नदियों-गदेरों में फ्लैश फ्लड का खतरा है। कच्चे मकानों, निर्माणाधीन पुलों, धान-मक्का जैसी खरीफ फसलों को नुकसान हो सकता है। बिजली-पानी की आपूर्ति और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।





