देहरादून- WARD-15 करन पुर की लावारिस गालियों का हाल बेहाल , कोई सुनवाई नहीं। सीवर का पानी तंग गलियों में बह रहा हैं। लोगों का आना-जाना लगभग बंद सा हो गया है। यह बुरा हाल मात्र एक गली का नहीं है बल्कि सभी गलियाँ अपनी बदहाली का रोना रो रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तो उन श्रद्धालुओं को होती हैं जो सुबह -शाम मन्दिर जाते हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गलियाँ कितनी बदतर स्थिति में है। यह नजारा पंचायती मन्दिर की तरफ जाने वालीं गली का है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि पहले यही गलियाँ साफ-सुथरी एवं चाक-चौबंद रहती थी। एक व्यक्ति ने तो यहां तक कह दिया कि करनपुर अब नरकपुर बनता जा रहा है।
इसी गली के निवासी राजेश बहल ( गुरु न्यूज एजेंसी) ने अपनी व्यथा एक ऑडियो- वीडियो के माध्यम से व्यक्त की है। अब देखना यह है कि इस पर कब संज्ञान लिया जाता।



