
देहरादून (उत्तराखंड) कल शाम ग्राम कुड़ियाल रानीपोखरी के कंडोगल थानो में स्थित अवैध मस्जिद को सील करने की मांग को लेकर बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों ने जमकर नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
धारकोट मार्ग पर पुलिस के रोके जाने पर संगठन के लोग वहीं सड़क पर बैठ गए। उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया।
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के प्रांत प्रमुख नरेश उनियाल ने कहा कि यदि तीन मार्च तक अवैध मस्जिद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो सभी लोग होली मिलन कार्यक्रम यही पर मनाएंगे। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा।
काली सेना के संयोजक भूपेश जोशी ने कहा कि जब मस्जिद को सील करने के आदेश पूर्व में हो चुके हैं तो अभी तक कार्रवाई किसके दबाव में रोकी गई है। शाम चार बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन करीब सवा छह बजे तक चला। प्रदर्शन को देखते हुए सीओ ऋषिकेश नीरज सेमवाल के नेतृत्व में थाना रानीपोखरी, कोतवाली ऋषिकेश, कोतवाली रायवाला की पुलिस मौके पर मौजूद रही।
प्रदर्शन करने वालों में विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्माचार्य प्रमुख जितेंद्र राजपूत, जिला संयोजक दुर्गा वाहिनी राखी क्षेत्री,अविनाश सिंह, भारत ठाकुर, प्रदीप राजपूत, अजय, व्यास, विपिन, अमित,अजय, संतोष राजपूत, सुषमा, सुखदेव चौहान, आनंद पंवार,महिपाल सिंह कृषाली, दिनेश सजवाण, दीपक कपूर, सूरज यादव, भारत ठाकुर, प्रदीप सिंघवाल पुनीत रावत आदि लोग मौजूद रहे।





