
देहरादून ( उत्तराखंड) Dehradun District Court को ( आज) बुधवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी कर दी गई कि कोर्ट परिसर और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील नजर आया।
उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन कोर्ट परिसरों को निशाना बनाते हुए धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। सोमवार को Haridwar District Court और Rudraprayag District Court को धमकी मिली थी। मंगलवार को Uttarkashi District Court, Tehri District Court, Pithoragarh District Court और Nainital District Court को धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक जांच के दौरान किसी भी कोर्ट परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।




