
ऊधम सिंह नगर। खटीमा में एक युवक द्वारा झूठी पहचान बनाकर युवती से सगाई करने और फिर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) का जवान बताकर युवती और उसके परिवार से लाखों रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, सगाई के बाद उसने युवती के साथ होटल में जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए।
पीड़िता ने अदालत में दी गई याचिका में बताया कि ग्राम देवरी निवासी आकाश सिंह वर्ष 2021 में उसके माता-पिता से विवाह प्रस्ताव लेकर आया था। जब परिवार ने इंकार किया, तो आकाश, उसकी मां विमला देवी और बहन अंजलि ने यह कहकर दबाव बनाया कि आकाश एसएसबी में कार्यरत है। आरोपी ने एसएसबी की ड्रेस और डीआईजी से पुरस्कार लेते हुए कूटरचित तस्वीरें दिखाकर विश्वास जीत लिया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
इसके बाद सितंबर 2022 में परिवार ने आकाश की सगाई युवती से कर दी। सगाई के बाद आकाश ने ड्यूटी पर होने, नेटवर्क फेल होने और खाता सीज होने जैसी बहानेबाजी कर युवती और उसकी बहन से गूगल-पे के माध्यम से पैसे मंगवाने शुरू कर दिए।
पीड़िता ने बताया कि आकाश ने कहा कि वह नौकरी से निलंबित है और जुर्माना भरने के लिए पैसों की जरूरत है। इस पर उसने उधार लेकर दो लाख रुपये आरोपी को दे दिए। बाद में 23 दिसंबर 2023 को आकाश उसे घूमाने के बहाने नैनीताल ले गया और होटल में जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
जब परिजनों ने शादी की बात की, तो आरोपी और उसका परिवार टालमटोल करने लगा। संदेह होने पर जब परिजनों ने एसएसबी कैंप में पूछताछ की, तो पता चला कि आकाश एसएसबी का जवान नहीं है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी आकाश सिंह, उसकी मां विमला देवी और बहन अंजलि के विरुद्ध ठगी, धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण के आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





