जम्मू-कश्मीर : रियासी जिले के माहौर तहसील के बद्दर गांव में धुंआधार बारिश के चलते भूस्खलन होने के कारण एक मकान धराशायी हो गया, मकान में रहने वाले सात लोगों की दबने से मृत्यु हो गई। सभी
एक ही परिवार के सदस्य बताएं जाते हैं।
प्राप्त खबर के अनुसार रियासी में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक कच्चा मकान गिर गया। उसमें रहने वाले एक ही परिवार के सातों लोगों की दबकर मृत्यु हो गई। दब कर मरने वालों में पति, पत्नी और 5 बच्चे थे।
मृतकों की पहचान नजीर अहमद व उसकी पत्नी वजीरा बेगम , बिलाल अहमद पुत्र नज़ीर अहमद, 13 वर्ष, मोहम्मद मुस्तफा पुत्र नज़ीर अहमद, 11 वर्ष, मोहम्मद आदिल पुत्र नज़ीर अहमद, 8 वर्ष, मोहम्मद मुबारक पुत्र नज़ीर अहमद, 6 वर्ष और मोहम्मद वसीम पुत्र नज़ीर अहमद, 5 वर्ष के रूप में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य शुरू कर के सभी शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।








