छत्तीसगढ़ : यहां एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 12वीं बटालियन रामानुजगंज में तैनात डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी सरकारी कार के बोनट पर बैठकर जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने बोनट पर बैठकर केक भी काटा है. कार पर नीती बत्ती भी लगी हुई है. इस दौरान उनके साथ उनकी सहेलियां भी हैं।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
वह स्प्रे से कार के शीशे पर 32 लिखती हैं, फिर उसे वाइपर से मिटाया जाता है और फिर वो 33 लिखती है. इस तरह वो अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
डीएसपी की पत्नी चलती कार के समय भी बोनट पर बैठी हैं और साथ में सहेलियां भी मौजूद हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद जिले में विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने यह वीडियो बलरामपुर जिले से कहीं दूर मनाया है।








