चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम तेजी के साथ करवट बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार कल से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। जो कि दिन पर दिन बढ़ती ही जायेगी। आने वाले दिनों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती हैं ।
मौसम विभाग (IMC) ने 9 जून से राज्य में तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ हीट-वेव (Heat Wave) का अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही लोगों से सावधानी के साथ घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञानिको का मानना है कि जल्द ही तापमान सामान्य से अधिक होने की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भटिंडा में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है।
पंजाब के विभिन्न शहरों में दर्ज तापमान की स्थिति गंभीर है। चंडीगढ़ में 38.0 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 39.2 डिग्री सेल्सियस, और लुधियाना में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। गुरदासपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 38.4 डिग्री सेल्सियस, और पठानकोट में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।