
देहरादून। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। आईआरसीटीसी की ओर से 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी जाएगी लेकिन हेली टिकट बुक कराने के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के टिकट की बुकिंग नहीं हो पाएगी। एक समय में एक ई-मेल आईडी से 6 सीट और समूह में यात्रा करने पर 12 सीटों की बुकिंग कर सकते हैं। पूरे यात्रा काल में एक आईटी पर दो बार ही टिकट बुकिंग की सुविधा होगी।
22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी। पहली बार हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जा रही है। गुप्तकाशी से आर्यन एविएशन, व ट्रांस भारत एविएशन, फाटा से पवन हंस, कैस्ट्रल, थंबी और ग्लोबल विक्ट्रा एविएशन, सिरसी से केदारनाथ के लिए हिमालयन हेली, कैस्ट्रल और एयरो एयर क्राफ्ट कंपनी के माध्यम से हेली सेवा चलाई जाएगी।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
आईआरसीटीसी की www.heliyatra.irctc.co.in पर हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके बाद ही बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना पड़ेगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर पर टिकट बुक होगा।
यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी भी दिखानी होगी। जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र को देना होगा। केदारनाथ हेली सेवा के लिए पहले फेज में 25 से 30 अप्रैल तक टिकटों की बुकिंग होगी। यदि कोई यात्री एक मई के लिए टिकट बुकिंग करना चाहता तो नहीं होगा। इसके बाद बाद दूसरे चरण का बुकिंग स्लाॅट खोला जाएगा।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ






